Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : नदी में नाव पलटी, सभी यात्री सुरक्षित, डीएम-एसपी ने लिया जायजा



सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही अंचल क्षेत्र में 36.40 स्पर के निकट मंगलवार सुबह करीब 08:45 बजे एक नाव पलटने की सूचना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नावों के नियमित निरीक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्थानीय थाना के सहयोग से नाव परिचालन एवं सुरक्षा मानकों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील एवं जोखिम वाले घाटों पर आपदा मित्रों की नियमित तैनाती और निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

डीएम ने अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही नाव संचालकों एवं आम लोगों से भी सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

जिला प्रशासन के अनुसार नाव पलटने की इस घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं तथा किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं