Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक




सुपौल। योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार के मंत्री सह सुपौल के प्रभारी जिला मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद दिलेश्वर कामैत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी सरदार सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के स्वागत के साथ हुई। प्रभारी मंत्री ने सरकार द्वारा संचालित "सहयोग शिविर" की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार तक पहुंचकर विकास योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि "सुंदर सुपौल" के निर्माण के लिए सभी को सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध रहना होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सात निश्चय-3 के तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 19 मई को आयोजित शिविरों में प्राप्त 3201 आवेदनों में से 2745 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदनों पर कार्रवाई जारी है।

बैठक में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जीविका, कृषि, ऊर्जा, नगर विकास, पशुपालन, सहकारिता, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्रम संसाधन तथा खेल विभाग समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को लक्ष्य आधारित कार्य करना होगा। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने तथा जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया।

बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिला अनुश्रवण समिति की बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक तैयारियों की सराहना करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के प्रति सजग एवं समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।

अंत में प्रभारी मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनहित की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुई।

कोई टिप्पणी नहीं