Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : जनता दरबार में भूमि विवाद के 15 मामलों की सुनवाई, चार का ऑन द स्पॉट निष्पादन


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने की, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी एवं संबंधित पक्ष उपस्थित हुए।

राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच एवं सुनवाई के बाद चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों पक्षों को अगली निर्धारित तिथि पर जरूरी कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारे के लिए प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाती है, ताकि विवादों का शीघ्र समाधान हो सके।

राजस्व अधिकारी ने लोगों से छोटे-छोटे भूमि विवादों को आपसी सहमति एवं पंचायत स्तर पर बातचीत के माध्यम से सुलझाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे अनावश्यक मुकदमेबाजी और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचा जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं