Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

गायत्री शक्ति पीठ से 19 मोतियाबिंद मरीजों को मुफ्त इलाज के लिए दलसिंहसराय भेजा गया



सुपौल। गायत्री शक्ति पीठ परिसर में 16 जुलाई को आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में चयनित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रविवार को दलसिंहसराय स्थित नेत्र चिकित्सालय रवाना किया गया।

जांच शिविर में चयनित 30 मरीजों में से 19 मरीज तथा उनके साथ सात सहयोगियों को गायत्री शक्ति पीठ परिसर से बस के माध्यम से दलसिंहसराय भेजा गया। सभी मरीजों का गायत्री शक्ति पीठ द्वारा संचालित नेत्र चिकित्सालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं उपचार किया जाएगा।

संस्था की ओर से मरीजों और उनके सहयोगियों के लिए भोजन किट की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि इलाज के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर डॉ. विजय शंकर चौधरी, उदय सिंह, अजीत कुमार सिंह सहित गायत्री परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर और निःशुल्क नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक अभाव किसी के इलाज में बाधा न बने।

कोई टिप्पणी नहीं