Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा



सुपौल। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत रविवार को प्रतापगंज प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का विधिवत उद्घाटन किया गया। अंचलाधिकारी विकास, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सितेश कुमार झा, बीस सूत्री अध्यक्ष जय प्रकाश जया, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार यादव एवं पूर्व प्रमुख भूप नारायण यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान बेगूसराय से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सभी 38 जिलों में स्थापित 551 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) का डिजिटल उद्घाटन किया।

विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत, समूह नृत्य एवं अन्य आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अंचलाधिकारी विकास ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन जैसे मॉडल स्कूलों के संचालन से क्षेत्र के गरीब एवं मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों के समान आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, खेलकूद एवं अन्य आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार यादव ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है।

कार्यक्रम में बीस सूत्री सदस्य ललित भगत, पूर्व प्रधानाध्यापक मो. निजामुद्दीन, राजकुमार भगत, राजेंद्र कुमार यादव, मुकेश कुमार महतो, कालीचरण गोठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं