Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 223 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायगढ़-भपटियाही, राजकीय औषधालय लालगंज, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजी, चांदपीपर, एपीएचसी छिटही हनुमाननगर सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 223 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि प्रखंड के सात स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित शिविर में चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई। जांच के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, वीडीआरएल, वजन, यूरिन सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए।

लैब टेक्नीशियन सत्यनारायण पासवान एवं मैथिली कुमारी ने विभिन्न जांचों का संचालन किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा भारी वजन उठाने से परहेज करने की सलाह दी।

शिविर में डॉ. चंद्रभूषण मंडल, डॉ. मयंक रंजन, डॉ. रविशंकर कुमार, डॉ. सज्जाद अहमद, डॉ. पवन ओझा, डॉ. रचना रानी, लेखापाल राजीव रंजन मिश्र, लीलानंद सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश कुमार मंडल सहित एएनएम बबीता कुमारी, रागिनी कुमारी, निधि कुमारी, अनुराधा कुमारी, संजना कुमारी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं