Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जनता दरबार में पहुंचे 58 मामले, डीएम ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

  


सुपौल। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 58 आवेदन जिलाधिकारी को सौंपे।

जनता दरबार के दौरान जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन मो. तारिक, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर आवेदकों को यथाशीघ्र राहत उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं