Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का शुभारंभ, परिवार नियोजन के प्रति लोगों को किया गया जागरूक




सुपौल। मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 11 जुलाई को सदर अस्पताल, सुपौल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सह-जिला योजना समन्वयक बालकृष्ण चौधरी, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक अभिषेक कुमार, अस्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद, परामर्शी उजाला सिंह तथा पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मेले में परिवार नियोजन से संबंधित सभी उपायों पर विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां आम लोगों को विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत परामर्श दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक सुपौल जिले के सभी प्रखंडों में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर परिवार नियोजन के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा छोटे एवं स्वस्थ परिवार के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। जागरूकता बढ़ाने के लिए एएनएम स्कूल की छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत कर लोगों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से भी लोगों की समझ विकसित करने का प्रयास किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों—पीएचसी, सीएचसी, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सदर अस्पताल—में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक लाभार्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए अपने गांव की आशा कार्यकर्ता या एएनएम से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं