Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील की सुनवाई, 6 में से 4 मामलों का हुआ निष्पादन




सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने 28 जुलाई को अपने कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कुल छह मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

शेष दो मामलों में आवश्यक तथ्यों एवं अभिलेखों के परीक्षण के लिए अगली सुनवाई की तिथि 11 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान कार्यालय कक्ष में अंचल अधिकारी, सुपौल एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल के सहायक अभियंता उपस्थित रहे। वहीं, अंचल अधिकारी, छातापुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। जिला प्रशासन ने दोहराया कि लोक शिकायत निवारण व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना है।

कोई टिप्पणी नहीं