Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 9 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार



सुपौल। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बीरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित तस्कर को नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 300 मिलीलीटर की 30 बोतल नेपाली देशी शराब (कुल 9 लीटर) बरामद की गई।

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे सीमा चौकी शैलेशपुर के जवान भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या 206/1 के समीप विशेष नाका ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

पूछताछ में उसने अपनी पहचान श्याम कुमार गुप्ता, निवासी भीमनगर, जिला सुपौल के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके बैग से नेपाली ब्रिक्स देशी शराब की 300 मिलीलीटर की 30 बोतलें, कुल 9 लीटर शराब बरामद हुई।

एसएसबी के जवानों ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर बरामद शराब को जब्त कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए मद्य निषेध विभाग, सिमराही के हवाले कर दिया गया।

इस अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक (सामान्य) नंदलाल ने किया, जिसमें सीमा चौकी शैलेशपुर के अन्य जवान भी शामिल रहे। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसबी पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीमा पर निगरानी और विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं