Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{st_classic_header}

Breaking News

latest

लोक शिकायत का त्वरित समाधान, उज्ज्वला लाभुक को मिला निःशुल्क गैस सिलेंडर व अन्य सामग्री


सुपौल। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, सुपौल में दर्ज एक परिवाद का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है। परिवाद संख्या 9998801300626143563, जिसकी प्राप्ति तिथि 30 जून 2026 थी, में उज्ज्वला योजना की लाभुक को गैस सिलेंडर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई।

जानकारी के अनुसार, महेशपुर गांव (प्रखंड- सुपौल) निवासी अजमेरी खातून ने उज्ज्वला योजना के तहत अपने गैस कनेक्शन संख्या 123764329 के विरुद्ध गैस सिलेंडर एवं अन्य सामग्री नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की सुनवाई के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सुपौल से प्रतिवेदन मांगा। इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पिपरा द्वारा स्थल जांच कराई गई। जांच में शिकायत का समाधान सुनिश्चित करते हुए 13 जुलाई 2026 को सतीश भारत गैस ग्रामीण वितरक के माध्यम से लाभुक को निःशुल्क गैस सिलेंडर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई।

जिला प्रशासन ने बताया कि शिकायत का पूरी तरह से निवारण कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा कि जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिला लोक शिकायत निवारण व्यवस्था लगातार सक्रिय है, ताकि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं