Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{st_classic_header}

Breaking News

latest

डीएम ने पीएम आवास, मनरेगा और स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति की समीक्षा, समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश




सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने 16 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्वच्छता समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत जी-राम-जी योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मनरेगा की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों को विभागीय लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि जिन लाभुकों को पहली किस्त मिल चुकी है, वे तत्काल आवास निर्माण कार्य शुरू करें। वहीं, जिन लाभुकों को सभी किस्तों की राशि प्राप्त हो चुकी है, उनके आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए।

उन्होंने भूमिहीन लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराने, शेष लक्ष्य के विरुद्ध नियमानुसार आवास स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करने, लंबित जियो-टैगिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा एफटीओ (Fund Transfer Order) जेनरेशन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में डीआरडीए के निदेशक (लेखा प्रशासन एवं एनईपी), डीपीओ मनरेगा, कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

कोई टिप्पणी नहीं