Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी



सुपौल। श्रम संसाधन विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को संयुक्त श्रम भवन, सुपौल में प्रथम एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक सुशील कुमार यादव ने की। इसमें जिले के सभी 11 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों से आए श्रमिकों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान श्रम अधीक्षक ने श्रमिकों को बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा (संशोधित) योजना-2024, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना-2008, बाल श्रम (विनियमन एवं प्रतिषेध) अधिनियम तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत संचालित निबंधन एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में श्रम विभाग के पोर्टल पर निबंधन कराने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।


प्रशिक्षण शिविर में सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बाल कल्याण समिति के सदस्य, जिला नियोजन पदाधिकारी सहित श्रम विभाग के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें आदित्य कुमार चौधरी (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सुपौल सदर), मिहिर कुमार (पिपरा), अमित कुमार केशरी (बसंतपुर), नितीन कुमार (प्रतापगंज) तथा विकास कुमार (किशनपुर) सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रमिकों को रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्रवासी मजदूरों के अधिकार, श्रमिक पंजीकरण, बाल श्रम उन्मूलन तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं