Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील की सुनवाई, दो मामलों का हुआ निष्पादन



सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कुल 05 मामलों पर विचार किया गया।

जिलाधिकारी ने सुनवाई के क्रम में 02 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया, जबकि शेष 03 मामलों में विस्तृत सुनवाई के लिए 28 जुलाई 2026 की अगली तिथि निर्धारित की गई।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के शीघ्र एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

सुनवाई में अंचल अधिकारी, सुपौल तथा कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राघोपुर उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों पर पक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर अगली सुनवाई तक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं