Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नगर परिषद में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जागरूकता बैठक, शव वाहन सेवा का हुआ शुभारंभ



सुपौल। नगर परिषद सुपौल के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी सावन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में नगर परिषद की मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। वहीं, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

बैठक के दौरान नगर परिषद सुपौल की नई शव वाहन सेवा का भी शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी सावन कुमार ने शव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर परिषद के अनुसार, इस सेवा का उद्देश्य नगर क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के दौरान मृत्यु होने पर मृतक के पार्थिव शरीर को उसके निवास स्थान अथवा श्मशान घाट तक सम्मानपूर्वक एवं निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इस पहल से शोकाकुल परिवारों को कठिन समय में राहत मिलने की उम्मीद है।

बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई तथा जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं