Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : मिरचईया नदी में नहाने के दौरान युवक डूबा, एनडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन


सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड के तेकूना पंचायत स्थित इमामपट्टी गांव में मिरचईया नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूबकर लापता हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लापता युवक की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी शनिचर दास, पिता मुशहरु दास, के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम शनिचर दास मिरचईया नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में लापता हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया और काफी देर तक अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम तक खोज अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और विशेष उपकरणों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

प्रतापगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के नहाने के दौरान डूबने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम लगातार नदी में युवक की तलाश कर रही है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नदी किनारे जुटे हुए हैं और युवक के जल्द मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं