सुपौल। समाहरणालयमें सोमवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 57 आवेदन पत्र जिलाधिकारी को सौंपे।
जन संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करते हुए आवेदकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए।
जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं