Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल-अररिया नई रेल लाइन परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश




सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार को सुपौल-अररिया नई रेल लाइन परियोजना के तहत त्रिवेणीगंज-जदिया रेलखंड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परियोजना के रेखांकन में करीब सात स्थानों पर नहर के ऊपर पुल निर्माण किया जाना है। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग से जल्द से जल्द अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त कर पुल निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि रेल लाइन के रेखांकन क्षेत्र में अभी भी मौजूद अवरोधक संरचनाओं को शीघ्र हटाकर भूमि को निर्माण कार्य के लिए उपलब्ध कराया जाए, ताकि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। रेलवे के उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाते हुए निर्धारित समय के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया।

गौरतलब है कि सुपौल-अररिया नई रेल लाइन परियोजना के पूरा होने से कोसी क्षेत्र में रेल संपर्क और यातायात सुविधाओं को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं