Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मरौना : मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण संचालन पर दिया गया जोर




सुपौल। मरौना प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय मध्याह्न भोजन (एमडीएम) अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के सुचारू, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों में बच्चों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय ने बीआरपी (एमडीएम) को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि योजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।

बैठक में सीडीपीओ, बीपीएम जीविका, बीआरपी (एमडीएम), शिक्षक प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के मुखिया तथा प्रखंड स्तरीय मध्याह्न भोजन अनुश्रवण समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं