Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : स्थानांतरित पंचायत सचिव को दी गई भावभीनी विदाई, नव पदस्थापित सचिव का हुआ स्वागत

        


 

सुपौल। किशनपुर प्रखंड क्षेत्र की मौजहा पंचायत स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को स्थानांतरित पंचायत सचिव शुभम कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अमर कुमार चौधरी ने की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरित पंचायत सचिव शुभम कुमार तथा नव पदस्थापित पंचायत सचिव मनीष कुमार का मिथिला पाग एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शुभम कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं मनीष कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया अमर कुमार चौधरी ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कर्मठ एवं ईमानदार अधिकारी अपने कार्यों के कारण लोगों के दिलों में हमेशा याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शुभम कुमार ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पंचायतवासियों की सेवा की।

मुखिया ने नव पदस्थापित पंचायत सचिव मनीष कुमार से भी पंचायत के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

समारोह में अरुण कुमार चौधरी, अभिनंदन यादव, गंगासागर राम, चंदेश्वरी मुखिया, ब्रजेश कुमार, रामचन्द्र मेहता, जगदीश महतो सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने स्थानांतरित पंचायत सचिव को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं