Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पंचायत विकास दिवस एवं विकास योजनाओं पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण





सुपौल। पंचायतों के समग्र विकास एवं जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान को लेकर समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में "पंचायत विकास दिवस" एवं पंचायत विकास योजना (GPDP, BPDP, DPDP) विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत विकास दिवस के दौरान प्राप्त मांग-पत्रों एवं आवेदनों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित करना था।

जिला पंचायत कार्यालय के जिला प्रोग्रामर एवं समाहरणालय के आईटी मैनेजर ने पंचायत विकास दिवस के तहत जिला स्तर पर प्राप्त मांग-पत्रों के ऑनलाइन निष्पादन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद संबंधित विभागों को जिला स्तर का यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराया गया, ताकि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले "पंचायत विकास दिवस" में प्राप्त आवेदनों का विभागीय पोर्टल पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अलावा, जिला पंचायत संसाधन केंद्र के नोडल पदाधिकारी ने पंचायत विकास योजना (GPDP, BPDP, DPDP) तथा 16वें वित्त आयोग से संबंधित प्रावधानों और योजनाओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों के बेहतर उपयोग और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं