सुपौल। जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को VB-GRAM G योजना एवं जल संसाधन विभाग के तकनीकी पदाधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार ने किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी सिंचाई प्रमंडलों के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा VB-GRAM G योजना के कनीय अभियंता शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य VB-GRAM G योजना और जल संसाधन विभाग की अभिसरण (कन्वर्जेंस) योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं, कार्यप्रणाली और समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार ने जल संसाधन विभाग एवं VB-GRAM G योजना से जुड़े अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल से विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा तथा कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक एनईपी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ), कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं तकनीकी कर्मी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं