Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

हरियाही पंचायत में VB-GRAM G योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ, विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण



सुपौल। उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार ने शुक्रवार को निर्मली प्रखंड की हरियाही पंचायत में VB-GRAM G योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के उद्देश्य से किए जा रहे पौधारोपण कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में विकास आयुक्त ने पंचायत में पूर्व से विकसित खेल मैदान, जीविका भवन तथा मियावाकी (Miyawaki) पद्धति से किए गए वृक्षारोपण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की देखरेख, संरक्षण एवं नियमित निगरानी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण अभियान तभी सफल होगा जब लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण किया जाए।

इस अवसर पर डायरेक्टर एनईपी, निर्मली के कार्यक्रम पदाधिकारी (PO), मरौना के कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता निर्मली, पीटीए के प्रतिनिधि तथा पंचायत स्तर के सभी संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं