सुपौल। सोमवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जन संवाद में कुल 15 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सावन कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।
जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। प्रशासन की इस पहल से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है और शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं