Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र



सुपौल।  सावन मास की तीसरी सोमवारी को लेकर सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

भपटियाही स्थित बाबा बचनेश्वर शिव मंदिर, सनपतहा शिव मंदिर, शाहपुर चौक स्थित शिव मंदिर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों एवं देवी-देवताओं के मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे थे। कई श्रद्धालु कोसी नदी, पोखर एवं अन्य पवित्र स्थलों से जल भरकर भगवान शिव को अर्पित करने पहुंचे।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, आक, धतूरा, भांग, फल-फूल सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है। भक्तों ने अपने परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह बाबा भोलेनाथ के भजन-कीर्तन एवं गीतों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

बाबा बचनेश्वर शिव मंदिर भपटियाही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई के साथ स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल एवं लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन होने से लगातार भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं