Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बैंक ऑफ इंडिया पिपरा शाखा में शाखा प्रबंधक एवं उप शाखा प्रबंधक को दी गई भावभीनी विदाई


सुपौल। बैंक ऑफ इंडिया की पिपरा बाजार शाखा में शाखा प्रबंधक रजनीश आनंद एवं उप शाखा प्रबंधक सोनू कुमार झा के अन्यत्र स्थानांतरण पर गुरुवार को भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शाखा प्रबंधक रजनीश आनंद और उप शाखा प्रबंधक सोनू कुमार झा ने अपने कार्यकाल के दौरान बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में जहां बैंक कर्मियों को सकारात्मक कार्य वातावरण मिला, वहीं ग्राहकों को भी बेहतर एवं संतोषजनक सेवाएं प्राप्त हुईं। इस दौरान बैंक के व्यवसाय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

उपस्थित लोगों ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने कार्यों और व्यवहार से दोनों अधिकारियों ने ग्राहकों एवं सहकर्मियों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। सभी ने उनके नए पदस्थापन स्थल पर भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला। मौके पर बैंक अधिकारी शिवरंजन कुमार, सहायक बबलू कुमार गुप्ता, राजू कुमार, मिथिलेश कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार, शंकर कुमार, लालू, विनोद यादव, केशव झा, अंकेश कुमार सहित बैंक के अन्य कर्मचारी एवं सम्मानित ग्राहक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं