Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

समर्पण जीविका समिति की वार्षिक आमसभा में ₹17.34 लाख के लाभ की जानकारी



सुपौल। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में गुरुवार को समर्पण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, मलाढ़ के वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, सुपौल, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, प्रबंधक जॉब्स, प्रखंड परियोजना प्रबंधक किशनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी किशनपुर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी किशनपुर एवं सीएफ अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, सुपौल तथा विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, सुपौल थे। मंच का संचालन दीपा जायसवाल ने किया। आमसभा के दौरान समिति की अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया। बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में समिति को 17 लाख 34 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।

आमसभा में समिति की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि समिति के अंतर्गत एक भी खाता एनपीए नहीं है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जीविका कर्मियों एवं सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में कंचन कुमारी, पावस पवन, सीसी पूजा कुमारी, अभिलाषा कुमारी, अस्मिता कुमारी, चंपा कुमारी, राजेश रंजन, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार, आनंद कुमार झा, विजेंद्र कुमार, विशाल कुमार, विष्णुदेव सहित बड़ी संख्या में जीविका से जुड़े पदाधिकारी, कर्मी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आमसभा के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, समूह आधारित वित्तीय गतिविधियों और जीविका के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं