Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण




सुपौल। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 13 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे गांधी मैदान, सुपौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर होने वाले झंडोत्तोलन एवं परेड का परीक्षण जिलाधिकारी, सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा किया गया।

परीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने झंडोत्तोलन समारोह की तैयारियों, परेड की व्यवस्था, अनुशासन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परेड में शामिल होने वाले जवानों एवं अन्य प्रतिभागियों की तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने समारोह स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुपौल, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने तथा समारोह के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं