सुपौल। समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और संबंधित मामलों के समाधान को लेकर आवश्यक जानकारी ली।
जन संवाद के दौरान आमजनों की ओर से कुल 18 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो और पात्र मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आम लोगों को राहत उपलब्ध कराई जाए। जन संवाद के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।

कोई टिप्पणी नहीं