सुपौल। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को किशनपुर प्रखंड परिसर से गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बीडीओ पिंकी कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। यात्रा प्रखंड परिसर से निकलकर किशनपुर गोल चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः प्रखंड परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कलश यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समानता का संदेश दिया गया। अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विकास मित्र रामकली कुमारी, सुमन राम, हीरा सदा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

कोई टिप्पणी नहीं