Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बकौर-भेजा में निर्माणाधीन पुल का डीएम ने किया निरीक्षण, मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश



सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार 20 अगस्त 2026 को बकौर-भेजा में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण कार्य की प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी को बताया कि पुल निर्माण कार्य को पूर्ण करने की निर्धारित समय-सीमा मार्च 2027 है। एजेंसी द्वारा तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य की विस्तृत समय-सारणी तैयार करने तथा कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं