सुपौल। समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
जन संवाद के दौरान कुल 27 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। आमजनों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित अपनी शिकायतें एवं मांगें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को भेजते हुए त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा पात्र लोगों को नियमानुसार आवश्यक सहायता एवं समाधान उपलब्ध कराया जाए। जन संवाद के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के सीधे समाधान की दिशा में लगातार पहल की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं