Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{st_classic_header}

Breaking News

latest

श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, धरहरा शिव मंदिर में सुरक्षा व सुविधाओं का किया निरीक्षण


सुपौल। श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने राघोपुर प्रखंड स्थित धरहरा शिव मंदिर में आयोजित श्रावणी मेले का स्थल निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं को निरंतर बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सतर्क रहने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।

जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं