सुपौल। एनीमिया की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित एनीमिया मुक्त भारत (AMB) अभियान के तहत शनिवार को उप विकास आयुक्त द्वारा आयुष्मान मंदिर लालचंदपट्टी में संचालित गतिविधियों का अनुश्रवण किया गया।
अनुश्रवण के दौरान उप विकास आयुक्त ने अभियान के तहत लाभार्थियों की जांच, एनीमिया की पहचान तथा उपचार से संबंधित कार्यों की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों से ली। उन्होंने संबंधित कर्मियों को अभियान के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि एनीमिया की समय पर पहचान होने से लाभार्थियों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके लिए अभियान के तहत लक्षित लाभार्थियों की जांच में तेजी लाने की आवश्यकता है।
उप विकास आयुक्त ने अभियान के तहत की गई जांच एवं लाभार्थियों से संबंधित आंकड़ों की पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अभियान की प्रगति का नियमित रूप से अनुश्रवण एवं समीक्षा करने को कहा, ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं