Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एनीमिया मुक्त भारत अभियान की डीएम ने की समीक्षा, कम जांच वाले प्रखंडों पर जताई नाराजगी



सुपौल। एनीमिया की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 25 अगस्त से प्रारंभ एनीमिया मुक्त भारत (AMB) अभियान की प्रगति की समीक्षा शनिवार को जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

बैठक में सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, RBSK कोऑर्डिनेटर सहित प्रखंड स्तर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक जुड़े रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अभियान के तहत सभी लक्षित लाभार्थियों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद संबंधित डाटा की पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि की जाए। अभियान के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में शत-प्रतिशत प्राप्त करने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया।

समीक्षा में छातापुर, पिपरा, बसंतपुर एवं सुपौल सदर प्रखंड में जांच की संख्या अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को जांच की गति में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही अभियान की प्रगति की नियमित रूप से मॉनिटरिंग एवं समीक्षा करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि एनीमिया की समय पर पहचान और उपचार के लिए अधिक से अधिक लाभार्थियों की जांच जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभियान को गंभीरता से लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं