Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : चार पंचायतों में निकली तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा क्षेत्र



सुपौल। स्वतंत्रता दिवस 2026 एवं ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सोमवार को प्रखंड की चार पंचायतों में तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौजहा पंचायत में मुखिया अमर कुमार चौधरी, शिवपुरी पंचायत में उमेश कुमार पासवान, राजपुर पंचायत में जमजम आरा तथा सुखासन पंचायत में मुखिया कुमा देवी की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजता रहा। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों एवं युवाओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

बताया गया कि 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस दौरान ग्राम सभाओं की शुरुआत सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन से करने तथा अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

पंचायत स्तर पर अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं