Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुपौल रेलवे स्टेशन पर जैज बैंड की मनमोहक प्रस्तुति




सुपौल। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार, 12 अगस्त को सुपौल रेलवे स्टेशन परिसर में जैज बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विजय सिंह, उप महानिरीक्षक, रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, सुपौल के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

जैज बैंड की मनमोहक प्रस्तुति और देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। कार्यक्रम ने आमजन, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उमंग का संचार किया।

इस अवसर पर पुष्पा कुमारी एवं मुकेश कुमार वरीय उप समाहर्ता, सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आमजन एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं