Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायग-भपटियाही : संत रविदास जयंती पर सरायगढ़ में निकली कलश यात्रा


सुपौल। श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को सरायगढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रखंड स्तरीय गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का नेतृत्व बीडीओ अच्युतानंद ने किया।

कलश यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर एनएच-327ए के रास्ते भपटियाही बाजार पहुंची। यहां विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए यात्रा भपटियाही थाना के समीप स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा एवं संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा तक पहुंची।

इस दौरान लोगों ने संत रविदास जी के विचारों एवं उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कलश यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

कलश यात्रा में बीडीओ अच्युतानंद, सीओ कुणाल गौरव, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, स्वच्छता प्रखंड कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कर्मी, पंचायत कर्मी, जीविका दीदियां, विकास मित्र, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

कोई टिप्पणी नहीं