Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष बने श्याम नंदन शशि, सभी पदाधिकारियोंका निर्विरोध हुआ चयन

सुपौल। जिला दस्तावेज नवीस शाखा सुपौल की द्विवर्षीय चुनाव श्याम नंदन शशि की अध्यक्षता में शाखा कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। अध्यक्ष के रूप में श्याम नंदन शशि, उपाध्यक्ष अशोक कुमार पंडित एवं लक्ष्मी यादव चुने गये। जबकि जिला मंत्री पद पर संजीव कुमार दास, सह सचिव अनिल कुमार अकेला एवं सिकंदर प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार चौधरी, अंकेक्षक के रूप में शंभू नारायण मल्लिक एवं लक्ष्मीकांत गुप्ता, संरक्षक के रूप में शैलेंद्र प्रसाद यादव साधु का चयन किया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य में राधेश्याम मंडल, परमेश्वर प्रसाद यादव, अनंत कुमार यादव, जीवन कुमार मल्लिक, संतोष कुमार मल्लिक, रामनंदन यादव, गगन कुमार, शत्रुन्जय प्रसाद, रामचरित्र पंडित, देवनारायण मुखिया एवं सिराज आलम निर्वाचित किये गये। 



कोई टिप्पणी नहीं