Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान



सुपौल। त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित अनुपलाल यादव महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिवेणीगंज प्रखंड अध्यक्ष दुर्गी सरदार ने की, जबकि संचालन प्रतापगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया।

परिचर्चा में पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक ललित यादव, विधायक भारत भूषण मंडल, प्रो. खालिद, प्रदेश महासचिव बदरे आलम, रोहित चौधरी समेत बड़ी संख्या में राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में त्रिवेणीगंज विधानसभा के तमाम राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राजद का वैचारिक आधार – सामाजिक न्याय, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता – आज भी उतना ही प्रासंगिक है। कहा कि लालू प्रसाद यादव द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। आज तेजस्वी यादव उस विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाएं। 

वहीं पूर्व मंत्री ललित यादव ने संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि हमें मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगामी चुनाव में राजद को सत्ता में लाने का संकल्प लेना चाहिए। जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा और एनडीए के शासनकाल में बिहार का समुचित विकास संभव नहीं है।

विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि बिहार को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सामाजिक न्याय पर परिचर्चा होनी चाहिए ताकि यह मुद्दा आम जनता से जुड़ सके।

परिचर्चा में वक्ताओं ने मौजूदा सरकार पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और इंटरनेट मीडिया के जरिए एकतरफा प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय रहने की अपील की ताकि राजद की नीतियां और विचार आम लोगों तक पहुँच सकें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, नितीश यादव, बसंत यादव, अखिलेश कुमार, प्रवेश प्रवीण, अशोक यादव, अरुण कुमार, कपिलेश्वर यादव, जितेन्द्र अरविंद, श्याम किशोर सुशील, मुनिया सरदार, विद्यानंद सरदार, डेविड, मुखिया बिरेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं