सुपौल टाइम्स प्रतिनिधि
सुपौल। जनता दल यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मो० खुर्शीद आलम को प्रदेश जनता दल यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा प्रदेश में सचिव पद पर मनोनीत किया गया। इस बात की जानकारी देते हुए जनता दल यू प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने दी ।
![]() |
खुर्शीद आलम |
उन्होंने बताया कि खुर्शीद आलम का दल के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हे यह पद दिया गया है। वे वर्षों से दल को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। खुर्शीद आलम जैसे कार्यकतार्ओं की देन है कि आज सुपौल में जनता दल यू का संगठन पूरे बिहार में नंबर वन का स्थान रखता है। प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष हरेकांत झा, जगदीश प्रसाद यादव, युगल किशोर अग्रवाल, रामचंद्र यादव, मकसूद आलम, मोहम्मद फरीद आलम, राजा हुसैन, पप्पू साह, प्रो अशोक चौधरी, अजय कुमार अजनबी, प्रमोद कुमार मंडल, हरिमोहन विश्वास, सौरभ झा, अजय जयसवाल, ललिता जायसवाल, योगमाया देवी, प्रियंका कुमारी, साजन कुमार, सदानंद पासवान सहित जनता दल यू के सैकड़ों साथियों ने माननीय मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं