Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन, 29 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र



सुपौल। मरिचा स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में 29 प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सावन कुमार उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षुओं से 35 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान हासिल किए गए अनुभव और उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सलाह देते हुए कहा कि ब्यूटी पार्लर शुरू करने से पहले किसी स्थापित ब्यूटी पार्लर में कुछ समय काम कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करें। इससे भविष्य में अपना व्यवसाय शुरू करने पर आने वाली संभावित परेशानियों से निपटने में मदद मिलेगी।

डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के लिए जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान एसबीआई सहरसा के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने जिलाधिकारी सावन कुमार को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आरसेटी में पहुंचकर प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करने के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

आरसेटी के निदेशक टीएस करेकट्टा ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक उपयोगी एवं रोजगारपरक बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशिक्षण संचालक मुकेश कुमार मुस्कान ने 35 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कराई गई विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अनिश रंजन ने किया।

इस अवसर पर एलडीएम सुपौल, तिरु रूपक, चेतन कुमार सिंह, किशन, पिंटू एवं अमित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं