Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत लगाया गया नीम का पेड़


 सुपौल। भाजपा किसान मोर्चा के सौजन्य से रविवार को जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय सुपौल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नीम का पेड़ लगाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष लगाना अनिवार्य है। भाजपा सभी बूथों पर वृक्ष लगाने का काम कर रही है उन्होंने आग्रह किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम एक-एक वृक्ष अवश्य  लगाएं।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी ने कहा कि नीम का पेड़ सर्व रोग निवारणी होता है इसके फल,पत्ते,बीच,छाल, तेल और जड़ तक में बीमारियों से लड़ने के गुण हैं। डायबिटीज कैंसर और दमा के रोगियों के लिए रामबाण है वही किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि घर एवं घर के आसपास नीम का पेड़ होना शुभ माना जाता है किसान मोर्चा के द्वारा जिले में 500 पेड़ लगाए जाने हैं।वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह सेवा पखवारा कार्यक्रम के जिला प्रभारी अशोक सम्राट ने कहा कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं विश्वकर्मा पूजा से सेवा पखवारा का कार्यक्रम चल रहा है यह कार्यक्रम 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा।नीम और पीपल का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा देती है यह पौधे हर वक्त ऑक्सीजन देती है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सरोज झा,अशोक सम्राट, सुमन कुमार झा,प्रकाश झा, महामाया चौधरी, सुनील कुमार मंडल, रामचंद्र पोद्दार,कमल शर्मा, सुमन झा,विद्या कांत मिश्र, रंजीत कामत उपस्थित हुए एवं सभी ने एक एक वृक्ष लगाया।


कोई टिप्पणी नहीं