Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज- जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास पर चर्चा के लिए ''संवाद से जन समाधान तक'' कार्यक्रम आयोजित

त्रिवेणीगंज (सुपौल)। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास पर चर्चा के लिए बाढ़ आश्रय भवन जदिया में जन संवाद से जन समाधान तक कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम शम्भूनाथ की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कुल 21 लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रखंड के संबधित पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग के बारे में सम्पूर्ण एवं विस्तृत जानकारी आमजनों को दी। एसडीएम शम्भूनाथ ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कठनाई ना हो। इसकी उचित जानकारी आमजनों को मिल सके।
    उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग संबंधित कोई भी जानकारी या मदद लेनी हो तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करें। सरकार सड़क, रोजगार, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण की योजनाएं धरातल पर उतार कर गरीबी उन्मूलन अभियान के काम में जुटी है। 
पढ़ाई में अव्वल आने पर सरकार दे रही प्रोत्साहन राशि
एसडीएम शम्भूनाथ ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में आमलोगों द्वारा जो भी समस्या बताई गई है उनका समाधान किया जाएगा। साथ ही सुझावों पर भी अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में अव्वल आने पर सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दे रही है। अति पिछड़ा एवं एससी एसटी के उन बच्चों को जो बीपीएससी की तैयारी कर रहा है। उन्हें सरकार 50 हजार एवं जो यूपीएससी की तैयारी कर रहा है, उन्हें 01 लाख की प्रोत्साहन राशि दे रही है। 
कार्यक्रम में ये थे मौजूद
कार्यक्रम में एसडीएम के अलावे बीडीओ पंकज कुमार, सीओ दिनेश प्रसाद, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी गुप्ता, बीपीआरओ मनीष कुमार मीनु, महिला पर्यवेक्षिका ब्यूटी सिंह, विधुत विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार साह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नितीन कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, स्वास्थ्य विभाग काउंसलर इश्तियाक अहमद, पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जीविका एरिया मैनेजर विष्णु कुमार राम, प्रखंड सांख्यकी शैलेश यादव, स्थानीय मुखिया अन्नू अग्रवाल, जिप सदस्य पूनम कुमारी, मुखिया प्रतिनिषि संजय अग्रवाल, पूर्व जिप सदस्य श्याम यादव, यूनुस रहमानी, फुलेश्वर मेहता, शैलेन्द्र यादव, मो जामिल, चंदन ठाकुर, श्याम पौद्दार, सुनील मेहता आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं