Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, मस्केट बंदूक व बाइक जब्त



सुपौल। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रिवेंटिव पुलिसिंग अभियान के तहत त्रिवेणीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध आग्नेयास्त्र के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक नाली मस्केट बंदूक एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून 2026 को त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी स्थान की ओर जाने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सूचना के सत्यापन के लिए संबंधित क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक अवैध एक नाली मस्केट बंदूक बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा हथियार और मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ओम प्रकाश कुमार (20 वर्ष), पिता जयकुमार यादव, निवासी बलजोरा वार्ड संख्या-02 तथा शिवशंकर कुमार उर्फ चिंटू कुमार (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय योगेंद्र यादव, निवासी मलहनमा वार्ड संख्या-07, थाना त्रिवेणीगंज, जिला सुपौल के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बरामद हथियार के स्रोत और इसके आपूर्ति नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं