सुपौल। सीमावर्ती क्षेत्र के वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोल चौक से क्षेत्रीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू की अगुआई में रविवार को स्थानीय समस्याओं के विरोध में जन आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च में भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद होकर सरकार की व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जन आक्रोश मार्च गोल चौक से निकलकर मेन रोड के रास्ते पुरानी बाजार हटिया चौक तक गई। वहीं हटिया चौक से कारगिल चौक के रास्ते फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के बगल से पुनः गोल चौक पहुंची। मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ता बिहार सरकार और सरकार के नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जन आंदोलन की जानकारी देते हुए विधायक श्री बबलू ने बताया कि स्थानीय जन समस्याओं को लेकर जन आंदोलन शुरू किया गया है, जो समस्याओं के दूर होने तक अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या बालू की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुसहा त्रासदी के बाद पहले से बेहतर कोसी बनाने का वादा किया था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। किसानों को अपने ही खेत से अपने जरूरत के लिए बालू निकालने की इजाजत नहीं है। उनके ट्रेक्टर जब्त किए जा रहे है। यहां दलाल और बिचौलिए अधिक सक्रिय हैं। बिजली विभाग ने आज प्रीपेड मीटर लगाया दिया है जो अनाप शनाप पैसे काट रही है। बिना किसी सूचना के रात के 12 बजे बिजली काट दी जाती है। बताया कि इस क्षेत्र में पशु चोरी का मामला तेजी से बढ़ रहा है। कोई दिन ऐसा नही है, जब किसी न किसी जगह पशु चोरी नहीं हो रही है। अस्पताल, ब्लॉक, अंचल, हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। सीमावर्ती क्षेत्र में नशे का चलन और कारोबार दोनों ही बढा है। प्रशासन इस नशे के कारोबार को रोकने में विफल है। मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ऋषिदेव, शालीग्राम पाण्डेय, पिंटू मंडल, विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य, नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन, जीवछ सिंह, संजीत कुमार सिन्हा, पशुपति गुप्ता, मनीष कुमार सिंह, आशीष देव, केशव मेहता, गणेश यादव, देव नारायण पासवान, संजय कुमार मांझी, अप्पू सिंह, राजू सिंह, सुजीत कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, भोला राय, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
वीरपुर : सरकार की व्यवस्था के खिलाफ विधायक के नेतृत्व में निकाली गयी जनआक्रोश मार्च
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं