Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला स्तरीय तीन दिवसीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सुपौल। स्टेडियम परिसर में रविवार को जिला स्तरीय तीन दिवसीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का आगाज हुआ। डीडीसी मुकेश कुमार ने झंडोतोलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंशु कुमारी ने एथलीट एवं तकनीकी पदाधिकारी की ओर से सभी खिलाड़ियों को नियमों के अनुपालन की शपथ दिलाई। इसके बाद अंडर-17 800 मीटर बालक-बालिका दौड़ से खेल की शुरुआत की गई। 
 

बालक वर्ग में कुंदन कुमार पहले, नंद किशोर दूसरे और नीतीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशु कुमारी को पहला, दीपिका कुमारी को दूसरा और अंजली कुमारी को तीसरा स्थान मिला। विशिष्ट अतिथि वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार यादव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा संतोष कुमार और सदर सीओ प्रिंस कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। पहले दिन एथलेटिक्स, बैडमिंटन और रग्बी फुटबॉल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। 

इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंडर-17 बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में शक्ति प्रिया को पहला और शांति प्रिया को दूसरा स्थान मिला। अंडर-17 बालक बैडमिंटन प्रतियोगिता नीतीश कुमार मंडल को पहला और आदित्य कुमार को दूसरा स्थान मिला। अंडर-19 बैडमिंटन बालक में कौशल कुमार को पहला, देवांशु देव को दूसरा और नीतीश मंडल को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 बैडमिंटन बालक में श्रेयस राज को पहला, अभिनव आनंद को दूसरा और शेखर सुमन को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 डिसकस में करन कुमार को पहला, कुंदन कुमार को दूसरा और भगवान मुर्मू को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 डिसकस में अभिमन्यु कुमार को पहला, अभिषेक कुमार को दूसरा और बिट्टू कुमार को तीसरा स्थान मिला।

 अंडर-14 के 600 मीटर बालक दौड़ में आदित्य को पहला, दीपेश को दूसरा और मो महबूब को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में काजल पहले, मनीषा कुमारी दूसरे और प्रीति कुमारी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 100 मीटर बालिका दौड़ में अंशु कुमारी को पहला, शबारा प्रवीण को दूसरा और जुबेदा खातून को तीसरा स्थान मिला। अंडर-19 100 मीटर बालक दौड़ में आशिक अहमद को पहला और सोनू कुमार को दूसरा स्थान मिला।

 अंडर-17 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में दीपिका कुमारी को पहला, अर्पणा कुमारी को दूसरा और रीना कुमारी को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 200 मीटर बालक दौड़ में ओम कुमार को पहला, जितेंद्र कुमार को दूसरा और मो रेहान को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 बालिका 200 मीटर दौड़ में सरस्वती कुमारी को पहला, नीता कुमारी दूसरा और निशु कुमार को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 बालक 200 मीटर दौड़ में मो नूर आलम को पहला, अमित कुमार को दूसरा और शुभम कुमार को तीसरा स्थान मिला। 

अंडर-17 400 मीटर बालक वर्ग में विकास कुमार को पहला, विष्णु कुमार को दूसरा और अर्जुन कुमार को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 400 मीटर बालिका दौड़ में शबाना प्रवीण को पहला, शाहीन प्रवीण को दूसरा और आकांक्षा को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में मनीष सिंह को पपहला, मो एहसान को दूसरा और मो नूर आलम को तीसरा स्थान मिला। अंडर-19 400 मीटर बालक वर्ग में अंकित कुमार को पहला, आशिफ अहमद को दूसरा और सोनू कुमार को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 100 मीटर बालिका दौड़ में रश्मि कुमारी को पहला, शहाना प्रवीण को दूसरा और निम्मी कुमारी को तीसरा स्थान मिला। 

अंडर-14 100 मीटर बालक दौड़ में आशीष कुमार को पहला, अयान सिंह को दूसरा और अंकित कुमार को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 100 मीटर बालक दौड़ में श्रीराम कुमार को पहला, मो रेहान को दूसरा और विक्की कुमार को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 3000 मीटर दौड़ में कुंदन कुमार को पहला, देवराज देव को दूसरा और मो इरफान को तीसरा स्थान मिला।



कोई टिप्पणी नहीं