सुपौल। पिपरा पुलिस ने विशेष छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर महेशपुर से 617 बोतल अंग्रेजी शराब व एक चार चक्का वाहन सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया बुधवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि राघोपुर की ओर से एक चार चक्का कार से महेशपुर पिपरा की ओर शराब लेकर डिलेवरी होने वाला है। मौके पर पहुंची पुलिस को देख एक वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। जिसमें तीन युवक भागने में सफल रहे। पुलिस अपनी तत्परता दिखाई और वाहन को अपने गिरफ्त में लिया। जांच के क्रम में गाड़ी से 13 कार्टून अंग्रेजी शराब बदामद किया। जहां दो शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में भी सफलता मिली। बताया कि वाहन से भागने वाले एक युवक की पहचान कर ली गयी। बांकी दो की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 365/23 दर्ज कर लिया आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पिपरा : 617 बोतल शराब के साथ चार चक्का वाहन जब्त, दो गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं