सुपौल। भाजपा के बिहार प्रदेश संगठन सह प्रभारी सुनील ओझा के आकस्मिक निधन पर बुधवार को भारतीय किसान मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में शोकसभा आयोजित किया गया। बताया गया कि सुनील ओझा गुजरात प्रांत से आते हैं। वे लंबे समय से भाजपा के संगठन कर्ता रहे। बिहार से पहले उत्तर प्रदेश के सह संगठन प्रभारी थे। उनके निधन की सामाचार सुनकर भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 02 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में छातापुर के विधायक नीरज कुमार बबलू, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल, पिपरा विधानसभा प्रभारी अशोक सम्राट, प्रो रामचंद्र प्रसाद मंडल, गौरव गुप्ता, गिरीश चंद्र ठाकुर, भोलानाथ जायसवाल, बैजनाथ चौधरी, सुनील मंडल, कमलेश मंडल, प्रणव दास, विद्याकांत मिश्र, शिबू राम, बृजमोहन साह, अविनाश मिश्रा, चितनारायण मेहता, मिथिलेश झा, दीपक दुबे, रमेश यादव आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
भाजपा के प्रदेश संगठन सह प्रभारी सुनील ओझा के निधन पर गाँधी मैदान में शोक सभा का हुआ आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं