सुपौल। राष्ट्रीय जनता दल के पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा शनिवार को किसनपुर रोड स्थित राजद कार्यालय में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमार प्रवीण की अध्यक्षता में जिला कार्यकर्ता सम्मलेन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी मौजूद थे। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी का फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि राज्य के सभी जिले में राजद का पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक की जा रही है। जिले में पार्टी पंचायत स्तर तक कितना मजबूत है और ज्यादा से ज्यादा मजबूत कैसे बने इस को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। वहीं उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कहा कि इंडिया गठबंधन का जो गठबंधन हुआ है। उसका फायदा बिहार में दिखेगा। कहा कि सूबे के सभी 40 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे। भारतीय जनता पार्टी का खाता तक नहीं खुल सकेगा। श्री विद्यार्थी ने कहा कि राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ एक मजबूत संगठन है। तेजस्वी को सर्वोच्च पदों पर ले जाने के लिए पंचायती राज प्रकोष्ठ मील का पत्थर साबित होगा।
पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर राष्ट्रीय जनता दल पंचायतीराज प्रकोष्ठ के द्वारा यह बैठक आयोजित किया गया है। जिसमें प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले में पार्टी को और मजबूत करने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा किया जा रहा है। बताया कि कुछ लोगों के द्वारा गलत बयानबाजी की जा रही है। जो बिल्कुल निराधार और गलत है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के साथ चट्टानी एकता के साथ खड़ी है। आने वाले आगामी लोकसभा में जहां बिहार में सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगे। वहीं देश में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में नई सरकार बनेगा। इस प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कुमार यादव, नितेश कुमार यादव, जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, प्रधान महासचिव भूप नारायण यादव, प्रदेश महासचिव रामनाथ मंडल, युवा जिलाध्यक्ष अनोज आर्य उर्फ लव यादव, महिला जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी, लक्ष्मण ठाकुर, श्याम यादव, सुरेंद्र कुमार श्यामल, संत राम, प्रभाकर प्रसाद, विद्याभूषण कुमार, मो अनवर, शिवनारायण यादव, मुस्तफा राइन, निशांत कुमार, रंजीत कुमार रमण, राजा हसन, अरविंद सिंह, जयप्रकाश उर्फ मंगल, मो मुस्ताक, अखिलेश कुमार, अनिल यादव, छोटे सरकार, मो मुस्ताक, राजेश यादव, देवनारायण मंडल, प्रशम प्रकाश, पप्पू यादव, सत्यनारायण मंडल, विक्रम कुमार, इरफान बिहारी, मो नईमा, मो केसर, संजय ठाकुर, मो ऊनेशा, मो सायरा खातून, संजीव एनटीआर, सौरभ शर्मा, जयशंकर आजाद, प्रांजल कुमार, अनिल शर्मा, केशव कुमार, संतोष सुशांत, नवीन कुमार, रोशन कुमार, हरिओम कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार, राजा मंडल, पिंकू झा, रिशु कुमार, रोशन कुमार, पवन यादव आदि मौजूद थे। सम्मेलन का संचालन जिला महासचिव विनोद कुमार यादव ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं